दोपहिया वाहन की तेज होती जंग में लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू लेकर आई है ‘सी इवॉल्यूशन इलेक्ट्रिक स्कूटर’। ये स्कूटर पेट्रोल-डीजल के झंझट से पूरी तरह से मुक्ति दिलाएगा क्योंकी ये बिजली से चलेगा। इसे चार्ज करने के लिए बिजली भी ज्यादा खर्च नहीं होगी। कंपनी ने अपने इस नए ई-स्कूटर को लंदन ओलपिंक गेम्स के दौरान उतारा। बीएमडब्ल्यू के इस सी इवॉल्यूशन ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। बीएमडब्ल्यू का तीसरी पीढ़ी का ये ई-स्कूटर में 8 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज होने पर इससे 62 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। ये स्कूटर सिर्फ 3 घंटे में ही चार्ज हो जाता है और इसे चार्ज करने के लिए किसी चार्ज स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है घर पर ही इसकी बैटरी चार्ज हो सकती है।
![]() |
| ‘बीएमडब्ल्यू ई-स्कूटर’ |
![]() |
| ‘बीएमडब्ल्यू ई-स्कूटर’ |
![]() |
| ‘बीएमडब्ल्यू ई-स्कूटर’ |
![]() |
| ‘बीएमडब्ल्यू ई-स्कूटर’ |
![]() |
| ‘बीएमडब्ल्यू ई-स्कूटर’ |






Comments