10 (Dus) Mahavidya Ke Baare Mai Vistar Se Jaankari In Hindi

मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक तरह की उलझनों में उलझा रहता है, कभी परिवार की दिक्कतें, तो कभी गृहस्थ का सुख, कभी मान सम्मान और कभी धनसम्पदा, न जाने कितनी अभिलाषाएं हैं, न जाने कितनी आकांक्षाएं हैं जो जीवन भर आदमी का पीछा करती हैं। आदमी की सारी आकांक्षाएं वो जीवन की हों या जीवन के बाद मोक्ष की, अगर किसी तरह पूरी हो सकती हैं तो उसका एक मात्र रास्ता है दस महाविद्याएं। क्या है ये दस महाविद्या (Das Mahavidya), क्या आप इनके बारे में जानते हैं। चलिए खुलासा डॉट इन में आपको इन दस महाविद्याओं के रहस्य (Read 10 Das mahavidya rahasya in English) के बारे में विस्तार से बताते हैं। प्रकृति की सभी शक्तियों में सारे ब्रह्मांड के मूल में ये दस महाविद्या ही हैं। ये दस महाविद्या है जो प्रकृति के कण कण में समाहित हैं और इनकी साधना से मनुष्य इहलोक ही नहीं परलोक भी सुधार सकता है। दस का सबसे ज्यादा महत्व है। संसार में दस दिशाएं स्पष्ट हैं ही, इसी तरह 1 से 10 तक के बिना अंकों की गणना संभव नहीं है।

Comments